69वां गणतंत्र दिवस को समर्पित है आज का डूडल
Shortpedia
Content Team
हमारे देश के 69वां गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल बनाया है. जिसमे भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक है. हाथी, ऊंट, महिला, पुरुष, बांसुरी, ढफली और दुंदुभी से सुसज्जित ज्यामितीय आकृतियां विभिन्न राज्यों के पारंपरिक रंगों को दर्शाती है. इसके साथ ही प्राचीन संगीत वाद्ययंत्र स्रिंगा. परंपरागत कठपुतलियां, कताई पहिया, अनोखे यूनीक क्राफ्ट्स, संगीत के साथ असम के बिहू नृत्य भी इसमें समाहित है. गूगल ने ऐसा डूडल बना पूरे देश को सम्मान दिया है.